शिमला।प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल अाईजीएमसी में कार्यरत एक महिला जूनियर डाॅक्टर की संदिग्ध परिस्थितियाें में माैत का मामला सामने अाया है। सर्जरी डिपार्टमेंट में कार्यरत जूनियर डाॅक्टर लक्कड़ बाजार में किराए के कमरे में रह रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिन के समय कुछ लाेगाें ने इसकी सूचना दी कि वे कमरे में मृत पड़ी हुई हैं। हालांकि, माैत के क्या कारण रहे हैं, इस बारे में अभी तक काेई पता नहीं लग पाया है। सूत्राें के मुताबिक प्राथमिक जांच में ये सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। हालांकि, जांच में ये सामने अाया है कि उक्त मृतक महिला डाॅक्टर किराए के कमरे में अकेले थी।
शिमला पुलिस के एसएचअाे सदर संदीप कुमार माैके पर पहुंचें हैं। उन्हाेंने कहा कि मृतक अाईजीएमसी में जूनियर डाॅक्टर के पद पर कार्यरत थी। माैत के क्या कारण रहे हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव काे हमने कब्जे में लिया है। महिला कहां की रहने वाली है, इसकी डिटेल भी पता की जा रही है। फिलहाल अभी तफ्तीश की जा रही है। इस बारे में अासपास रहने वाले लाेगाें से भी पूछताछ हाेगी।
आईजीएमसी में पीजी की छात्रा की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह