शिमला। जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है।आए दिन नशा तस्कर तस्करी का नया तरीका अपना कर जिले मे नशा सप्लाई कर रहे है। ताजा मामले में पुलिस ने शिमला आईएसबीटी में चेकिंग के दौरान उत्तराखंड की बस से 2.995 किलोग्राम अफीम बरामद की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पप्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात जब एसआईयू की टीम चैकिंग पर थी तो उन्हें सूचना मिली कि हरिद्वार से शिमला आ रही उत्तराखंड की बस में एक अज्ञात बैग पड़ा है। पुलिस की एसआईयू की टीम आईएसबीटी के पास चेकिंग पर थे तो एक यूके नंबर बस यूके -7 पिएं-3942 जो कि हरिद्वार से आ रही थी चेकिंग के दौरान 34/ 35 नंबर सीट के पास एक अज्ञात बैग मिला जिसमें चेकिंग के दौरान 2.995 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने आसपास लोगो से पूछताछ भी की लेकिन किसी को नही पता था कि बैग किसका है ओर कहा किसने रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी पुलिस ने बस से चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है।
हरिद्वार से शिमला आ रही बस से 2.995 किलोग्राम अफीम पकड़ी

More Stories
सिर्फ रिज नहीं, पूरे शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग… खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ
शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, बिलासपुर की वृद्ध दम्पति की मौत, बेटे सहित दो घायल
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित