शिमला।रामपुर के नोगली में नशे के खिलाफ महिलाओं ने जंग छेड़ दी है जहां पर लगभग 300 की तादाद में महिलाएं एकत्रित हुई है और नशे को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है उनकी मांग है कि नोगली में चिट्टे के व्यापारी है जिन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनके डाबो व मकानों को खाली किया जाए जो नेपाल मुल के वासी है जो इस कारोबार को बड़ावा दे रहे । उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
वहीं जानकारी देते हुए यशोदा गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में चिट्टा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर आज महिलाएं एकत्रित हुई है और इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। उन्होंने बताया कि रामपुर का युवा नशे के गिरफ्त में फंसता जा रहा है । इस को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं को एवं कदम उठाना अत्यधिक जरूरी है। जिसको लेकर आज उनके द्वारा नोगली में nh5 चक्का जाम कर दिया गया है।
वहीं इस दौरान रामपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद है जो लोगों को nh5 से उठाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन महिलाएं उठने को तैयार नहीं है और चक्का जाम कर दिया गया है।
इसको लेकर पूर्व पार्षदों अनु गोस्वामी ने बताया कि जिन लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा चिट्टे के साथ पकड़ा जाता है। वहीं लोग फिर से जमानत पर छूट जाने के बाद इसका व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जो एक बार पकड़ा जाए उसे जमानत ना दी जाए। उनका कहना है कि आज ग्रामीण क्षेत्र तक चिट्टा पहुंच चुका है। जहां पर ग्रामीण क्षेत्र पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है ।और आज का युवा नष्ट होता दिख रहा है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी