शिमला। हिमाचल प्रदेश में जेओए आईटी पोस्ट कोड-817 की भर्ती प्रक्रिया पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अधर में अटकी है। सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण प्रदेश के 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने अब सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पोस्ट कोड-817 की पदों की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया तो वे विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थीयो ने बताया कि सरकार इस विषय मे कोई गंभीर कदम नही उठा रही । 2021 से लटकी इस भर्ती मे लगभग 19 हजार अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे है। अभ्यर्थीयो ने बताया कि यह मामला उच्च न्यायालय द्वारा रोका गया है और अभी तक सरकार इसमे न्यायालय के समक्ष सकारात्मक पक्ष नही रख पाई है। सरकार इस विषय मे सार्थक निर्णय ले और इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढाए ताकि अभ्यर्थीयो का भविष्य खराब ने हो। अगर सरकार ऐसा नही करती है तो वह आगामी चुनावों में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी