शिमला। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित फील्ड आउटरीच ब्यूरो द्वारा आज राजकीय आईटीआई में दो दिवसीय एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनाओं को कैनवस और कागज पर उतारा। एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर स्लोगन राइटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मंेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
एफओबी शिमला के प्रमुख अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि ये दो दिवसीय कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत और आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विषय के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 5 मई को उक्त विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को संबोधित किया जाएगा। साथ ही जिला शिमला के उपायुक्त श्री आदित्या नेगी कार्यक्रम में बतौार मुख्य अतिथ शामिल होकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
राजकीय आईटीआई शिमला में संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं -एफओबी शिमला द्वारा आईटीआई शिमला में आयोजित किया गया दो दिवसीय एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी