प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर हरीश जनार्था ने किया पार्टी हाई कमान का धन्यवाद

शिमला, 29 अप्रैल, 2022: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। जहां एक तरफ रानी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को एआईसीसी प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं को चुनावों की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
वहीं शिमला नगर निगम के पूर्व उप महापौर हरीश जनार्था को उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी हाई कमान ने उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
हरीश जनार्था ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी व केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसे वह पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ पूरा करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।

About Author