शिमला । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस पर शहर के पर्यटन केंद्र पॉटर्स हिल में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवी संस्था हीलिंग हिमालयाज के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में विभाग के 102 विद्यार्थियों ने 100 किलो से ज्यादा कूड़ा एकत्र किया
। कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने इसके लिए विभाग को बधाई दी।
कार्यक्रम के विद्यार्थी-संयोजक मुकेश कुमार और संदीप बोध ने बताया कि शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रभा जिस्टू कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं और अध्यक्षता चीफ वार्डन प्रोफ़सर अजय कुमार अत्री ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कूड़ा कचरा एकत्र करने के बाद एचएफआरआई के एम्फी थियेटर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
पॉटर्स हिल में हुए अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रभा जिस्टू कहा कि विश्वविद्यालय का शिक्षा विभाग देश के लिए शिक्षकों की पौध तैयार करता है। यदि उदीयमान शिक्षक सफाई का महत्व स्वयं समझें और अपने भावी विद्यार्थियों को भी बताएं तो धरती का कोई भी कोना गंदा नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना संस्कारों में शामिल होना चाहिए।
चीफ वार्डन प्रोफेसर अजय कुमार अत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि हमारी धरती एक है और इसका कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इसे बचाना हम सबकी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का शिक्षा विभाग शीघ्र ही एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।
विद्यार्थियों ने एक टन से अधिक कूड़ा कचरा उठाकर हीलिंग हिमालयाज को सौंप दिया ताकि उसका वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन किया जा सके।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी