शिमला। ,हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के फेरबदल की अटकलों को विराम लगाते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जय राम ठाकुर को हरी झंडी दे गए। जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में होंगे। यहां तक कि हिमाचल में मंत्रिमंडल फेरबदल भी नही होगा। जेपी नड्डा शिमला में नगर निगम व विधानसभा की तैयारियों को लेकर सिंतबर तक का एक लंबा कार्यक्रम भी संग़ठन व सरकार को दे गए।
उत्तराखंड में हारे हुए धामी को मुख्यमंत्री बनाने जबकि प्रेम कुमार धूमल को 2017 में मुख्यमंत्री न बनाए जाने के सवाल पर नड्डा ने कहा कि पार्टी गुण दोष के आधार पर फ़ैसले लेती है। हालांकि आज धूमल के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई जरूर दे दी। परिवारवाद को लेकर भी नड्डा ने साफ साफ जबाब नही दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेती है। हिमाचल में मौजूदा विधायकों की टिकट काटने को लेकर पूछे सवाल पर नड्डा ने कहा कि भाजपा 10 से 15 फ़ीसदी टिकट काटती ही है।
महँगाई को लेकर नड्डा ने कहा कि कोविड के बाद ये परिस्थियां उपजी है। विकास होता है तो महँगाई भी बढ़ती है। हिमाचल में विकास का श्रेय भाजपा को देते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समय हमेशा हिमाचल की अनदेखी की गई जबकि भाजपा हिमाचल को 90:10 की रेशो से योजनाओं का लाभ दे रहे।


More Stories
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक