शिमला: आनी विकास खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांवों में शनिवार सुबह बादल फटा। बादल फटने से आई बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, दो वाहन भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। इसके अलावा खादवी, सरट और तराला गांव में भारी नुकसान हुआ है, जबकि संवासर के पास गुगरा-जाओं-तराला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। बुछैर पंचायत के उपप्रधान भूप सिंह ने बताया गांव में बादल फटने से बाद लोगों के सेब के बागीचों, जमीनों, मकानों को नुकसान पहुंचा है।
आनी के तराला और खादवी में बादल फटा, भारी नुकसान, बाढ़ में बह गई गाड़ियां और खेत


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद