शिमला। आईजीएमसी से रेफर मरीजों को अब पीजीआई जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए टेम्पो ट्रैवलर सेवा आरम्भ हो गयी है । आज परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने इस सेवा का शुभारंभ किया। 25 सीटर यह टेम्पो ट्रैवलर सुबह आईजीएमसी से जाएगा और शाम को शिमला वापिस आएगा।बस किराए पर अब यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि लंबे समय से जनता इस सेवा की मांग कर रही थी आज से इस सेवा को प्रारम्भ कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि प्रातः 5बजकर30 मिनट पर यह टेम्पो ट्रैवलर आईजीएमसी से चलेगा और 7 बजे पीजीआई पहुंचेगा ।शाम 4 बजे यह वापिस शिमला के लिए चंडीगढ़ से चलेगा और 7:30बजे आईजीएमसी पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि बस किराए पर ही लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।इसका किराया 298 रुपये निर्धारित किया गया है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त