शिमला पुलिस ने नशे की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बालूगंज पुलिस को जानकारी मिली की एक व्यक्ति नशे की सप्लाई को लेकर शिमला की ओर जा रहा है। पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी जैसे ही बालूगंज क्रॉसिंग के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देख कर उक्त आरोपी हड़बड़ाने लगा और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की टीम ने मौके पर उसे पकड़ा और उसकी तलाशी। आरोपी के कब्जे से 39.77 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी की पहचान अजीत कुमार पुत्र केवल राम निवासी ग्राम रंगौरी पीओ सराहन तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है।
केस एफआईआर नंबर 230/22, IPC की धारा और एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजन को सौंपी गई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। यही नहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह इस नशे की सप्लाई को किसी देने जा रहा था। पुलिस इस मामले की पूरी छानबीन में जुट गई है।
शिमला में 39.77 ग्राम चिट्टा के साथ 1 गिरफ्तार


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त