शिमला,जिला शिमला में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है ।आय दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रही हे ताजा मामले में
शिमला जिले में उपमंडल चौपाल में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क पेश आया है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना उपमंडल चौपाल के चौपाल-झीना सड़क मार्ग पर चंबी के पास हुई। जहां एक आल्टो कार HP08A-4595 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस घटना में मारे गए मृतकों की पहचान रामकृष्ण शर्मा पुत्र केवल राम और सुरजीत सिंह कलसाईक पुत्र चसा राम के रूप में हुई है। दोनों शिमला जिले की चौपाल तहसील के बदलावग (चिऊना) गांव के रहने वाले थे। रामकृष्ण शर्मा चंबी में किराना दुकान चलाते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों चंबी से बदलावग की ओर जा रहे थे। चंबी के समीप ही ड्राइवर ने गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी । कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल सड़क दुर्घटना के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी