शिमला, : राजधानी शिमला के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में एक बार फिर चोर लूटेरे सक्रिय हो गए है और मरीजों को अपना निशाना बनाते हुए उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे है। ऐसा ही एक वाक्या आईजीएमसी अस्पताल के मैडीकल/रयूमैटोलॉजी ओपीडी के प्रतीक्षालय में पेश आया है, जहां पर एक मजबूर व रूग्ण स्त्री की अस्पताल में शातिरों ने जेब की काट दी है। इसी ओपीडी के विशेषज्ञ डाक्टर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है और स्त्री के आस्तीन की कटे हुए जेब की फोटो भी शेयर की है। ऐसे में अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए है। अस्पताल में इससे पहले भी मरीज अपनी जमापूंजी लूटा चुके है और कई वारदातें सी.सी.टी.वी. में भी कैद हो चुकी है, लेकिन बावजूद इसके सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली संदेहास्पद बनी हुई है।


More Stories
सुर-ताल और संस्कृति का महासंगम: शिमला विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ में थिरका कैंपस नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आर.एस. बाली ने पहनाया मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज
बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह-2026 आयोजित
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प