शिमला।शहर में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना सड़क पर चल रहे।लोगो पर भारी पड़ता जा रहा है।आये दिन गाड़ियों द्वारा सड़क पर चल रहे राहगीरों को कुचने।के मामले सामने आ रहे है ।ताजा मामले में
शिमला के ऑक ओवर के समीप एक दुखद हादसा पेश आया है। यहां पर हरियाणा सर्किट हाउस के समीप गाड़ी ने सोई हुई 3 साल की बच्ची पर गाड़ी चढ़ा दी। ये छोटी बच्ची झारखंड के मजदूरों की है। यहां पर लेबर लंबे समय से कम रही थी। जानकारी है की अभी बच्ची को आईजीएमसी लेकर गए है। हालाकि हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
आइजीएमसी में सीएमओ डॉ महेश ने बताया कि उनके पास दोपहर में एक मामला आया है जिसमे ओकवर के समीप छोटा शिमला से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे 4 साल की बच्ची को कुचल दिया है। बच्ची की हालत गम्भीर बनी हुई है और चिकित्सक इलाज कर रहे।है।
सड़क पर कुचले जाने से कई लोगों की हो चुकी है मौत
सड़क पर गाड़ियों द्वारा राहगीरों को कुचले जाने से कई राहगीरों की मौत हो चुकी है। बीते साल ओल्ड बस स्टैंड पर एक एचआरटीसी की बस द्वारा एक सड़क पर जा रहे राहगीर को कुचला था जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी थी। निगम बिहार में पार्किंग में एक गाड़ी द्वारा मासूम बच्ची को गाड़ी बैक करते हुए कुचल गयी थी जिससे उसकी मौत हो गयी थी
वही लिफ्ट के समीप सड़क पर कर रही महिला को तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने महिला को कुचला था जिससे महिला की मौत हो गयी थी।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी
दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार