शिमला बालूगंज थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में कार्य करने वाले व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या हुई है और शव को जलाकर सुबूत नष्ट करने का प्रयास हुआ है। पुलिस ने थाना बालूगंज में आईपीसी की धारा 302, 201 और 202 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बझोल गांव की तारा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आठ नौ वर्षों से खरयाड गांव में एक घर में मजदूरी का काम करता था। 22 मार्च को एक महिला ने इसे फोन पर बताया कि इसके बेटे की गिरने के कारण मौत हो गई है। महिला का आरोप है कि इसके बेटे की गिरने से मौत नहीं हुई है। इसका शक है इसके बेटे का कत्ल हुआ है। पुलिस गहनता से जांच को आगे बढ़ा रही है।
शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या , शव को जला मिटाए सबूत, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी