शिमला। राज्य सभा सीट को लेकर आज मतदान हो रहा है एक तरफ भाजपा जहां जीत का दावा कर रही है वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है और विरोध में वोट डालने का मतलब सौदे बाजी करार दिया है
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक सुदर्शन बबलू की तबियत खराब है वह अस्पताल में भर्ती है। मेरी उनसे बात अभी नहीं हुई है। अभी मैं उनसे बात करूंगा।
उन्होंने कहा कि सभी विधायको ने पार्टी की विचारधारा के अनुसार ही वोट डाला है। जब परिणाम आएगा तभी पता चलेगा। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में अंतरात्मा नाम की कोई चीज नहीं है। वहा पैसा ही अंतरात्मा है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी के विरोध वोट डालता है तो इसका मतलब कहीं ना कहीं कोई सौदेबाजी की होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अंतरात्मा नहीं बल्कि पार्टी की विचारधारा को सुना जाता है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी