शिमला,,,प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने आज विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आउटसोर्स कर्मी सरकार से उनके लिए नीति बनाने की मांग कर रहे हैं सरकार ऐसा नहीं करती है तो नोटिफिकेशन निकाले जिसमें 58 वर्ष की आयु तक नौकरी का एग्रीमेंट किया जाए।
आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि हर वर्ष उनकी नौकरी पर खतरे की तलवार लटकी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके लिए कोई स्थाई नीति बनाएं। आउटसोर्स के तहत पिछले 20 वर्षों से लोग सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आजतक उन्हें नियमित नही किया गया। ठेका प्रथा पर सरकार को लगाम लगानी होगी, ठेकेदार तो मुनाफा कमा रहा है लेकिन उनको दी जाने वाली सैलरी नकाफी है। आउटसोर्स कर्मियों ने कहा कि उन्हें सुक्खू सरकार से काफी उम्मीदें है। सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस दिया है तो उनके लिए नीति बनाकर वेतन वृद्धि की जाएगी। सरकार ऐसा नहीं करती है तो अधिसूचना निकाले जिसमें 58 साल तक की नौकरी की सुरक्षा दी जाए।’

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।