शिमला। जिले में।आगजनी के मामले।थम नही रहे है। आये दिन आग लगने के मामले सामने आ रहे है । ताजा मामले में
शिमला के आईएसबीटी बस अड्डे पर गाड़ी के शोरूम में लगी आग गयी है, जिसमे तीन वाहनों को नुकसान हुआ है और लाखों का सामान जल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
आज सुबह अंतर राज्य बस स्टैंड टुटीकडी में स्थित टाटा शोरूम में करीब चार 4:30 बजे प्रातः शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई जिससे वहां रखे स्पेयर पार्ट्स बुरी तरह से जल गए तथा दो गाड़ियां टाटा पंच व टाटा टियागो अप्लाइड फॉर को भी नुकसान पहुंचा है स्पेयर पार्ट्स का करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है आग पर फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पाया गया है । आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा ओर आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल।गया।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह