:- जिले में आत्महत्या के मामले थम नहीं रहे हैं आए दिन युवा पीढ़ी फंदा लगाकर आत्महत्या कर रही है ताजा मामले में
थाना बालूगंज के तहत पड़ने वाले आरटीओ के पास 23 वर्षीय युवक रोहित गिल निवासी टूटीकंडी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने युवक को IGMC अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने जब युवक को पेड़ से झूलते हुए देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके में पहुंचकर युवाओं को फंदे से उतारा और उसकी पहचान रोहित गिल नाम से हुई पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
हिमाचल में आत्म हत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इनमें महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक आत्महत्त्या कर रहे हैं. हिमाचल में पिछले तीन साल में 2000 से ज्यादा लोगों ने मौत को गले लगा लिया. जिनमें तीन गुणा अधिक पुरुष हैं.
अधिकतर आत्महत्याएं घरेलू समस्याओं, लम्बे समय से बीमारी के कारण, मानसिक संतुलन खो देने, तनाव, पारिवारिक कलह, आधुनिक जीवन शैली, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में तनाव, आर्थिक स्थिति और सहनशीलता की कमी के कारण हो रही हैं. शिमला में ही एक साल में 100 के करीब आत्म हत्याएं की है. युवा पीढ़ी भी आत्महत्याएं कर रही हैं.
More Stories
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026: हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान