शिमला।जिले में आगजनी के मामले बढ़ते जा रहे है ।आये दिन आग लगने की घटना सामने आ रही है। ताजा मामले में राजधानी के उपनगर संजौली के इंजन घर में दो मंजिले मकान में भीषण आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया है उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया वह से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। आगजनी में लोगों के घर का सामान जलकर राख हो गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार
गुरुवार को करीब 11:50 बजे रात कंवर पार्किंग इंजन घर संजौली में पुराने मकान में आग लग गयी
। आगजनी की सूचना मिलने पर माल रोड़ तथा छोटा शिमला से फायर टेंडर मौके के लिए रवाना हुए। रात करीब 1:00 बजे तक आगको बुझा दिया था।
आग की।लपटों को देख के लोगो मे हड़कम्प मच गया ओर लोग भी आग को बुझाने लगें की आग फैले न ओर अन्य भवन को लपेटे में न ले।
इस आगजनी में जाखू पुत्र नर बहादुर नेपाली उम्र करीब 35/40 साल झुलस गया था जो आईजीएमसी शिमला उपचाराधीन था आज सुबह ब्यक्ति को।पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।आग लगने का कारण तथा आग से हुए नुकसान का संबंधित विभाग द्वारा आंकलन करने के उपरांत बताया जा सकता है। पुलिस मामले में।जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि भवन में 15 कमरे थे जिसमें।किराए दार रहते थे उनके घर का सामान जलकर राख हो गया है।


More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन