शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के शिव मंदिर हादसे में एक और शव बरामद कर लिया है।
शुक्रवार देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में
नाले में एक व दिखा तभी रेस्क्यू टीम ने मौके पर जाकर शव को निकाला
जिसकी पहचान अविनाश नेगी बालूगंज स्कूल में पीटीआई के तौर पर हुई है बताया जा रहा है जो सुबह शव मिला था वह इसका मामा था।
बताया जा रहा है कि मृतक अविनाश के दोस्त और बालूगंज स्कूल में अध्यापक दिग्विजय नेगी को घटा वाले दिन सुबह 9:00 बजे फोन करके बताया था कि वह यहां फस गए हैं और उन्हें बचा लिया जाए लेकिन जब तक दिग्विजय मौके पर पहुंचे उसका फोन बंद आ रहा था 5 दिनों से दिग्विजय अपने साथी की तलाश में भटक रहे थे आज शाम को अविनाश का शव बरामद हुआ है अब तक कुल 16 शव मिल चुके हैं
सर्च ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी है। NDRF और स्थानीय प्रशासन ने बीती शाम सर्च ऑपरेशन की रणनीति में बदलाव किया है। नाले से ऊपर यानी मंदिर की ओर मलबा खोदते हुए सर्च ऑपरेशन का निर्णय लिया है, क्योंकि मंदिर के पास ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पा रही।
जिंदा होने की उम्मीदें टूटती जा रही
लापता लोगों के नहीं मिलने से इनके जिंदा होने की उम्मीदें भी टूटती जा रही है। तीन दिन में केवल तीन ही शव बरामद हुए हैं, जबकि घटनास्थल पर भारतीय सेना, NDRF, SDRM, पुलिस, होमगार्ड और लोकल लोग बड़ी संख्या में सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए है।
मौके पर बड़ी संख्या में देवदार के पेड़, मलबा और रेलवे ट्रेक के आने से सर्च ऑपरेशन पहाड़ जैसी चुनौती बना हुआ है। इसमें सबसे बड़ी बाधा ढलानदार पहाड़ी का होना है, जहां नीचे नाले तक जेसीबी और दूसरी मशीनरी ले जाना संभव नहीं है। इससे नाले में टनों के हिसाब के इकट्ठे मलबे को हटाना आसान नहीं है।
ये लोग अभी लापता
मिसिंग रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत प्रोफेसर पीएल शर्मा का बेटा, नीरज ठाकुर, शंकर नेगी, , पवन और उनकी पोती लापता है।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह