मंडी मंडी जिला में बीती रात से भारी बारिश ही रही है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद है और वैकल्पिक मार्ग भी बंद हैं। जिला की अधिकतर सड़कें बन्द हैं। बिजली पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। मंडी पंडोह सड़क पर सात मील के पास नाले में भारी बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आया है जो हाईवे पर खड़ी बड़ी गाड़ियों को नुकसान कर गया है। कई गाड़ियां इससे क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों तक मदद पहुंचाना भी सम्भव नहीं हो पा रहा है।
बल्हघाटी में आज भी जारी है आफत की बारिश। पिछले कल से जलमग्न हुई पड़ी है बल्हघाटी। कनैड से लेकर नागचला तक 50 गांव हुए हैं प्रभावित। लगातार बढ़ता जा रहा है जलस्तर। लोगों के घरों, दुकानों, कार्यालयों और खेतों में सिर्फ पानी ही पानी।
ब्यास नदी के जलस्तर में फिर से हुआ इजाफा। प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर फिर से हुआ जलमग्न। बीती 9 और 10 जुलाई को भी यह मंदिर आधे से ज्यादा डूब गया था पानी मे, लेकिन मंदिर को नहीं पहुंचा था कोई नुकसान। अभी मंदिर का 10 प्रतिशत भाग डूबा पानी में।
मंडी जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मझवाड़ गांव में एक घर ढह गया है। घर मे कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। प्रशासन की मशीनरी मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मंडी जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर मझवाड़ गांव में एक घर ढह गया है। घर मे कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। प्रशासन की मशीनरी मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त