शिमला।शुक्रवार रात रोडू में फटे बादल में लापता हुए दादा दादी और पोते का सॉन्ग 4 किलोमीटर दूर पर मिल गया है स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए अभियान में रविवार देर शाम तक तीनों शव मिल गए हैं
ग्रामीणों की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कार्तिक का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर पब्बर नदी में मिला है।
हादसे के बाद पूरी पंचायत में मातम का माहौल है। शुक्रवार रात लैला खड्ड में बादल फटने के बाद बाढ़ की चपेट में आए जगोटी गांव निवासी रोशन लाल का शव शनिवार देर शाम बडियारा के सीमा के समीप पब्बर नदी के तट से बरामद हुआ. अंधेरा होने से पहले उनकी पत्नी भागा देवी का शव भी पब्बर नदी से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला। रविवार को सुबह ग्रामीणों की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान उनके पोते कार्तिक का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर पब्बर नदी में मिला है। एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने तीनों लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त