शिमला। शिमला के मिडल बाजार में 18 जुलाई को एक
रेस्टोरेंट में।हुए ब्लास्ट मामले में अब अब सच सामने आएगा। रविवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एनएसजी ने एसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच की इस दौरान उन्होंने सभी सबूतों को खंगाला ओर फोटोग्राफी भी की। एनएसजी ने मॉल रॉड ओर बने एक शो रूम को भी खुलवा कर देखा जहाँ दुकान का फर्श पूरी तरह टूट कर डेढ़ा हो गया है। एनएसजी ने सभी सबूतों को अच्छी तरह जांच की

गौरतबल है कि
राजधानी शिमला के मिडल बाजार में हिमाचली रसोई रेस्त्रांत में हुए धमाके की जांच के लिए एनएसजी की टीम रविवार सुबह शिमला पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। धमाके की जद में आए क्षेत्र को सील किया गया। एनएसजी की करीब 20 कमांडो मॉल रोड़ पर तैनात थे जबकि एक अन्य टीम उस बिल्डिंग में गई जिस में यह धमाका हुआ था।वहां पर जाकर कुछ साक्ष्यों को पैकेट में सील कर टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई।
एसआईटी भी कर रही जांच
शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही हैं।
शिमला पुलिस की एसआईटी की प्रारंभिक जांच में
गैस रिसाव ब्लास्ट का कारण बताया गया था।
पुलिस ने कहा था कि फॉरेंसिक जांच की अंतिम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि धमाके की असली वजह क्या थी।
18 जुलाई को हुई थी घटना
यह धमाका 18 जुलाई को की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर हुआ था।
इस घटना में 1 की मौत हुई थी जबकि 13 लोग घायल हुए थे।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह