शिमला। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं आज दिन सड़क हादसों में मासूम लोगों की जान जा रहे हैं ताजा मामले में शिमला के उपमंडल रोहड़ू में सोमबार रात एक गाड़ी के गिर जाने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहड़ू में मजिंयाणी के पास गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो गईहै ।घटना में बरटू के दो व लोअरकोटी बागी के एक युवक की मौत हो गयी है।
मृतकों की पहचान बरटू निवासी 24 वर्षीय विवेक व 32 वर्षीय धर्मेंद्र तथा लोअरकोटी बाग़ी निवासी नीरज उर्फ़ काकू बताया जा रहा है ।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी रात हो जाने के कारण घटना का पता देरी से लगा
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेज दिया है।आज शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल