शिमला। जिले मे नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है।आये दिन पुलिस नशेड़ियों को पकड़ रही है। ताजा मामले में
पुलिस ने बीते 24 घंटे में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 किलो चरस पकड़ी गई हैं। दोनों तस्कर बाहरी राज्य के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक ढली में दो लोग नशे की खेप लेकर आए थे। इसी बीच पुलिस ने भी आरोपियों काे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उनसे नशे 2.311 किग्रा चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र जसवीर सिंह निवासी लाडो सराय पीओ मेहरोल तहसील और जिला नई दिल्ली (दिल्ली) और मनोज कुमार पुत्र संत लाल निवासी वीपीओ बरही तहसील बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। शिमला पुलिस को नशा तस्करों को पकड़ने में सफलता मिल रही है। उनका कहना है कि इस तरह के नशा तस्करों को पकड़ने में आम लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।
शिमला पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए कुछ नशा तस्कर बाहरी राज्यों से भी संबंध रखते हैं। पिछले दिनों करीब 100 केस चिट्टे के दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने स्मैक, चरस, अफीम और चरस तस्करों को भी लगातार पकड़ रही है। शिमला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते कई नशा तस्कर प्रदेश को छोड़कर बाहर भी चले गए हैं। पुलिस नई तकनीक के साथ सर्विलांस बढ़ाकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
More Stories
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी का शानदार परिणाम, 12वीं में 95% सफलता
सोशल मीडिया तथा समाचारों की विश्वसनीयता पत्रकारिता की चुनौती : : प्रताप समयाल
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।