शिमला। राजधानी शिमला के जाखू में सेवानिवृत्त कर्नल का शव उसी के घर से बरामद हुआ है। गली सड़ी अवस्था में घर में ही शव बरामद हुआ। मामला वीरवार का है। प्राप्त सूचना के अनुसार जाखू के वालिया कॉटेज से वीरवार दोपहर के समय बदबू आ रही थी।इस घर में सेवानिवृत्त कर्नल जंग बहादुर थापा अकेला रहता था। पिछले कई दिनों से वह घर से बाहर नहीं आ रहा था। घर के अंदर से बदबू आने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर गई।अंदर देखा तो कर्नल का शव गली सड़ी अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। कर्नल के परिवार में कोई नहीं है। इसने अपनी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर रखी है।
जाखू में सेवानिवृत्त कर्नल की मौत, घर में गली सड़ी अवस्था में मिला शव


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त