शिमला । जिले में महिलाओं के प्रति अपराध थम नहीं रहे हैं पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए चलाए गए विशेष अभियान के बाद भी महिला दुष्कर्म को शिकार होती जा रही हैं ताजा मामले में ढली थाना क्षेत्र के जुन्गा में रात के अंधेरे में एक युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। इस तरह की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे महिला के बेटे ने नरेश ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पीड़िता के बेटे की नरेश की शिकायत पर युवक के खिलाफ ढली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमबार रात घर में पूरा परिवार सो रहा था। तभी एक युवक खिड़की से घर में घुस गया और 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कमरे में पहुंचकर उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर महिला के बेटे व अन्य परिजनों ने युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
शिकायत में कहा गया है कि बुजुर्ग महिला को इस दौरान हल्की चोटें भी आई हैं। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है और वह शिमला के फागू का रहने वाला है। आरोपी पेशे से चालक है और टिप्पर चलाता है। पुलिस ने IPC की धारा 376, 511 व 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि बृद्ध महिला से छेड़ छाड़ करने का मामला आया है पुलिस मामले में जांच कर रही है।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India