शिमला।। राजधानी शिमला के लिफ्ट के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया एचआरटीसी की बस मैं अचानक आग लग गई यह बस पुजारी से पुराना बस स्टैंड आ रही थी और लिफ्ट के समीप जैसे ही बस सवारयों को उतारने के लिए बस को रुकी तो इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुहें की लपटें निकलने लगी। वही बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारिया समय रहते नीचे उतर गई वही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और अग्निशमन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आज कैसी लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं। बस में आग लगने से लिफ्ट के पास दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक बंद रही और लंबा जाम लगा हुआ है।
वही एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे उनका कहना है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी और पूजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी और लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका तो बस के इंजन में आग लग गई उन्होंने कहा कि यह आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक का पता नहीं चल पाया है आग से बस को तो नुकसान हुआ है लेकिन सवारियों किसी भी सवारी को कोई भी छोटे नहीं आई है।
सुबह स्कूल के बच्चों को लेने भेजी थी बस
HRTC के GM ट्रैफिक देवासेन नेगी का कहना है कि सुबह ये बस स्कूल बच्चों को लेने के लिए रूट पर गई थी। इसके बाद पुजारली रूट से ओल्ड बस स्टैंड आ रही थी। ये बस JNNURM के तहत 2009 में खरीदी गई थी। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की जांच होगी।

More Stories
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक