शिमला।राजधानी शिमला में मंगलवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। सील्ड रॉड पर जा रहे एक ब्यक्ति को कार ने कुचल दिया जिससे ब्यक्ति की मौत हो गई है।
श बताया जा रहा है हादसे का कारण गाड़ी का ब्रेक फेल होना है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी ने व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
मृतक हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह यूएस क्लब से हाईकोर्ट की तरफ जा रहा था। मृ़तक की पहचान हरीराम खांगटा के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि मारूति कार काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते ब्रेक नहीं लगी और ये बेकाबू हो गई। फिलहाल मारूति गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
यूएस क्लब शिमला का पॉश एरिया हैं। यहां पर कई बड़े सरकारी ऑफिस हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के आवास भी हैं। यहां पर बिना परमिट के गाड़ियों के आने पर रोक है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे है कि आखिर कैसे ये दुर्घटना हाे गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल