अपडेट खबर
शिमला में सड़क हादसा,1 की मौत
शिमला
राजधानी शिमला में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैंआये दिन सड़क हादसों में मासूम लोगो की जान जा रही है। ताजा मामले में
राजधानी शिमला में देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शाम 6:30 बजे पेश आया। कार एचपी 52 बी 2530 स्नो व्यू के पास लुढ़क गई। कार में2 लोग सवार थे। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया जहां एक ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि तारा हाल के समीप एक गाड़ी सड़क से नीचे लुढक गयी ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी से दो युवक जिसमे रोहित व विवेक को गंभीर हालत में आइजीएमसी पहुंचाया। चिकित्सको ने जांच के बाद रोहित 25 साल को मृत घोषित कर दिया जबकि जबकि विवेक की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायल का ईलाज किया जा रहा है जबकि मृतक रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी शव गृह में रखा है। दोनों युवक सांगटी के रहने वाले है ।पुलिस मामले में जांच कर रही है ।आइजीएमसी मे सीएमओ डॉ सोमेश शर्मा ने मामले की पुस्टि की है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी