शिमला।- हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व,बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को मंडी जिले के दौरे पर मौजूद रहे। इस दौरान जगत सिंह नेगी ने जिले के विश्वविख्यात त्रिवेणी संगम रिवालसर में भारतीय बौद्ध परंपरा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर जगत सिंह नेगी ने भारतीय बौद्धों के लिए कार्यरत संस्था को 5 लाख रूपयों की सहायता अपनी ऐच्छिक निधि से की गई। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि भारतवर्ष में धर्मों के प्रति विविधता है और हर धर्म का अपने-अपने अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के अपने धर्म गुरु भी है। धर्म गुरुओं द्वारा अपने धर्म को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश रहती हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि भारत के संविधान द्वारा अन्य धर्मों के साथ बौद्ध धर्म को भी आगे से आगे बढ़ाने का अधिकार दिया है। रिवालसर में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में बौद्ध धर्म को जाने वाले कई विद्वान पहुंचे हैं और इनके द्वारा धर्म के लिए किए सराहनीय कार्यों का भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।