कुमारसेन में एचआरटीसी बस में पकड़ी 2किलो चरस
शिमला। राजधानी शिमला में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है पुलिस नशे पर लगाम लगाने के लिए योजनाएं भी बना रही है बावजूद इसके तस्कर चोरी-छिपे धड़ल्ले से तस्करी कर रहे हैं और युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं ताजा मामले में
राजधानी शिमला के कुमारसेन में बुधवार देर शाम को पुलिस ने 2 किलो 8 ग्राम चरस बरामद की। एचआरटीसी बस में पड़े लावारिस बैग में चरस मिली। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंद्र शेखर ने मामले की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि बुधवार को कुमारसैन थाने से एसएचओ विलोचन नेगी अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना मिली कि HP63A-4831 छतरी शिमला रूट की एचआरटीसी बस में चरस तस्कर बैठा है। पुलिस टीम ने शानंद में हाईवे-5 के पास नाका लगा दिया।
जैसे ही बस शानंद पहुची तो बस की तलाशी ली गई। तलाशी में एक लावारिस बैग मिला, जिसमें 2 किलो 8 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने बस में बैठे लोगों से बैग को लेकर पूछताछ की, लेकिन चरस तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
More Stories
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं