शिमला। राजधानी शिमला में गुरुवार उस समय हड़कम्प मच गया जब डीसी आफिस में एक ब्यक्ति को विजिलेंस ने रिश्वत लेते धर दबोचा । जानकारी के अनुसार
डीसी ऑफिस में गुरुवार को शिमला वक्फ बोर्ड के मेंबर सादिक मोहम्मद को रिश्चवत लेते हुए पकड़ा हैं। ये कुछ लोगों से वक्फ बोर्ड की प्रापर्टी को रिन्यूअल करने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत ले रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत विजीलेंस को की। विजीलेंस की टीम दोपहर बाद डीसी ऑफिस पहुंची और इसे रंगे हाथ पकड़ा।
विजीलेंस के अधिकारियों ने उक्त आरोपी से पूछताछ के लिए कमरा नंबर 408 हायर किया हैं। यहां पर आराेपी से पूछताछ चल रही हैं। फिलहाल विजीलेंस इस बात की जानकारी जुटाने में जुटी हैं कि ये पहले भी इस मामले में संलिप्त था या नहीं।
विजीलेंस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस किस से पैसे ले रहा था। इसी एक सूची तैयार की जाएगी। वहीं, इस संबंध डीसी शिमला आदित्य नेगी को भी सूचना दी जाएगी। प्रॉपर्टी रिन्यूअल से जुड़े दस्तावेज भी विजीलेंस ने कब्जे में लिए हैं।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी