शिमला ।जिले में महिलाओं व लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले थम नहीं रहे हैं जिले में आए दिन नाबालिक लड़कियों महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं पुलिस भी महिलाओं को लेकर गंभीर है और सख्ती से काम कर रहे हैं बावजूद इसके ऐसी वारदातें थम नहीं
ताजा मामले के शहर में
शादी का झांसा देकर दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर लिया हैं। इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया । आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इनकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए हैं।
शिमला की सदर थाना पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद