शिमला। पुलिस ने प्रतिबंधित टेबलेट नाइट्रोजन 10 के साथ एक व्यक्ति गिफ्तार किया है। टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान लालपानी रोड पर गोपाल चौहान को नशीली दवा की 27 गोलियों के साथ पकड़ा। जिसका वजन 14.85 ग्राम है।
इस तरह पकड़ा गया आरोपी
सदर थाना की पुलिस टीम लालपानी रोड में रोजाना की तरह पेट्रोलिंग कर रही थी। सड़क किनारे बैठा गोपाल पुलिस को आता देख घबरा गया। पुलिस को उस पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमे यह प्रतिबंधित नशीली दवा मिली।47 साल का गोपाल मूल रूप से जिला मंडी की सरकाघाट तहसील का रहने वाला है।आरोपी के खिलाफ u/s 21,22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस केस में छानबीन करेगी। तहकीकात के दौरान आरोपी की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। ताकि पता चल सके कि गोपाल यह टेबलेट किसे देने वाला था।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी