शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में खूनी संघर्ष थम नही रहा है । महीने ,दो।महीने में एचपीयू में मारपीट के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामले में
यूनिर्वसिटी में बीती रात को हंगामा हो गया। यहां पर एक स्टूडेंट ने हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों पर उसे पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस देर रात को मौके पर पहुंची, इस मामले में अब बालूगंज थाने में FIR दर्ज हुई है।
शहीद भगत सिंह हॉस्टल में हुई मारपीट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आयुष श्रीवास्तव निवासी गोविंदपुर रोहनिया वाराणसी यूपी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह SBS ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 211 में रहता है। देर रात को भी वह अपने दोस्त अभिषेक व विकास कुमार के साथ कमरे में था। इसी दौरान आशीष, मोहित और राजीव उनके कमरे में आए और मारपीट शुरू कर दी।
कमरे में रखा लैपटॉप और स्टडी टेबल भी तोड़ दिया
शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों छात्रों ने उसे पीटने के अलावा कमरे में रखा लैपटॉप, चश्मा और स्टडी टेबल भी तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। ऐसे में आज इस मामले में गिरफ्तारी भी हो सकती है।
वहीं, मारपीट के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। एचपीयू प्रशासन ने भी हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात कही है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त