शिमला।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के मैदान में रावण सहित मेघनाद, और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर रावण को आग लगाई.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने एम्स का उद्घाटन व कई अन्य सौगाते हिमाचल प्रदेश को दी. प्रधानमंत्री ने दशहरे पर कुल्लू में जाकर भगवान रघुनाथ की रथायात्रा में हिस्सा लिया. उन्होंने प्रदेशवासियों को इस पर्व की शुभकामनायें दी.


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या