शिमला।,,देश की मिनी रत्न कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम के सीएमडी नंदलाल शर्मा ने दावा किया है कि एसजेवीएन देश-विदेश में आने वाले सालों के भीतर 75 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश करेगा। इस निवेश से जहां हिमाचल को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा वहीं सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
,एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक नन्द लाल ने बताया कि यह कम्पनी का 35 वां वर्ष हैं। कम्पनी इसे कोरल जुबली के रूप में मना रही हैं इस उपलक्ष्य में कम्पनी अनेक कार्यक्रम करेगी। उन्होंने बताया SJVN ने 2040 तक 50 हजार मेगावाट का लक्ष्य रखा हैं जिसे 3 स्टेज में पूरा किया जाएगा। जिसमें 2023-24 तक 5 हजार, 2030 तक 25 हजार मेगावाट जबकि 2040 तक 50 हजार मेगावाट का लक्ष्य रखा हैं इस दिशा में काम किया जाएगा. प्रदेश में हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर काम चला है जो 24-25 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 35 हजार करोड़ के प्रोजेक्टस का कार्य प्रगति पर है। एसजेवीएन रोजगार के नए मार्ग सृजित कर रहा है। 2021-22 एसजेवीएन का कुल कारपोरेट सामाजिक उतरदायित्व व्यय 51.66 करोड़ रूपये हैं।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी