शिमलाः – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की हैं।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि नई नियुक्तियों में बहुत लम्बे समय से सक्रिय रहे पदाधिकारियों को उनके कार्य को देखते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है।
उन्होंने कहा कि सुनिता ठाकुर को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। अजय शर्मा] प्रकाश चंद महाजन] गिरधारी राणा तथा कांन्ता शर्मा को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भुषण कुमार व चंचल कुमार को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल की स्वास्थय सेवा समीति में विमला ठाकुर को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष के आदेशानुसार ये सभी नियुक्तियां तुरन्त प्रभावी मांनी जाएगी।

More Stories
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक