जाली प्रमाण पत्र बनवाकर की नौकरी हासिल ,मामला दर्ज
जिला मंडी के गोहर थाना के अंतर्गत जाली बेरोजगार प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। मामले में जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं वह उस नौकरी को छोड़कर दूसरी जगह भी नौकरी लग गया है। परंतु यह मामला करीब 20 माह बाद उजागर हुआ है। वहीं इस मामले से विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबे राम पुत्र डागु राम गांव दलीकर डा मौवीसेरी त चच्योट जिला मंडी ने गोहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि मनीष कुमार पुत्र गंगा राम निवासी टिकरी डा मौवीसेरी त चच्योट ने पटवार खाना मौवीसेरी के सहायक पद के लिए बेरोजगार प्रमाण पत्र तहसील गोहर से जाली बनवाकर नौकरी हासिल की है। शिकायत में कहा गया है कि यह इसका साक्षात्कार 20 अक्तूबर 2020 को SDM गोहर के कार्यालय में हुआ था। आरोप है कि मनीष कुमार का भाई पटवारी के पद पर नौकरी कर रहा है तथा धोखे से मनीष कुमार द्वारा बेरोजगार प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय चच्योट से बनवाकर विभाग की आंखों में धुल झोंक कर करीब 20 महीने तक मौवीसेरी में पटवारी सहायक के पद पर नौकरी की व नौकरी छोड़ने के बाद वर्तमान में दूसरी जगह नौकरी कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब