शिमला: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे ग्रेजुएट-एड-ऑन कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा मैं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में ग्रेजुएट एड ऑन कार्यक्रम चला रही कंपनी टेक्नोपैक के एक प्रवक्ता ने बताया कि टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करने वाली प्लूटो टूर्स वर्ल्ड हॉलिडे लिमिटेड कंपनी ने कोटशेरा कॉलेज में छात्रों के साक्षात्कार लिए।


प्लेसमेंट ड्राइव के पहले पड़ाव को 14 छात्रों ने तय कर लिया है। अब दूसरे पड़ाव में प्लूटो टूर्स वर्ल्ड हॉलिडे के जीएम अनिल रस्तोगी एवं असिस्टेंट एचआर श्रेया तोमर द्वारा इन छात्रों के ज्ञान एवं कौशल को जांचा जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे विविध कौशल कार्यक्रमों से छात्रों में इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप कौशल को निखारा जा रहा है। प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम से हजारों छात्र लाभान्वित हुए हैं और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ-साथ स्वरोजगार को अपना रहे हैं।

More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी