शिमला। विवादों में रही हिमाचल प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीते 3 जुलाई को हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल पदों के लिए अलग-अलग सेंटर में लिखित परीक्षा ली गई थी। कुल 1334 पदों के लिए ये लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस लिखित परीक्षा में कुल 69405 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे । उत्तर पुस्तिकाओं की नियमानुसार चैकिंग करने के 7 दिन बाद को अब लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 12336 उम्मीदवार पास हुए हैं। पास उम्मीदवारों में 9629 पुरुष और 2707 महिलाएं अभ्यर्थी शामिल है। लिखित परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश पुलिस की वेबसाइट पर citizenportal.hppolice.gov.in पर उपलब्ध है।
डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि इस बार कड़ी सुरक्षा के साथ लिखित परीक्षा करवाई गई थी। अब इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। जल्द ही इसकी मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए बुलाया जाएगा।
इससे पहले विवादों में रही थी पुलिस कांस्टेबल भर्ती
हिमाचल में बीते 27 मार्च को ही 1300 से ज्यादा कॉन्स्टेबल के पदों के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 5 अप्रैल को ही घोषित किया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक चैट वायरल होने के बाद इसके लीक होने का पुलिस को पता लगा था। जिसके बाद इसे सीएम जयराम ठाकुर ने रद्द कर दिया था।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी