शिमला। शहर में एक बुक सेलर्स से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में अब FIR दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गौरव बंसल पुत्र रमेश चंद अग्रवाल निवासी बंसल निवास कुफ्टाधार लोअर भराडी रोड शिमला, मालिक रमेश बुक हाउस लोअर बाजार शिमला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि बीते 18 जून को उन्होंने 7240 किलोग्राम प्रिंटिंग पेपर का ऑर्डर बाला जी पेपर्स, सी 445/बी, गली नंबर 17 भजनपुरा, उत्तर पूर्व, दिल्ली को दिया था। विजय मिश्रा नाम के व्यक्ति के खाते में जीएसटी सहित 664922 रुपए डाले,लेकिन अभी तक न पेपर आया है और न ही उक्त व्यक्ति विजय मिश्रा से संपर्क हो रहा है। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। शिकायत पर सदर थाने में केस एफआईआर नंबर 93/22 यू/एस IPC की धारा 417, 418, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने की टीम गठित, दिल्ली दे सकते हैं दबिश
मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया है। जल्द ही टीम दिल्ली में दबिश दे सकती है। इस मामले को लेकर देर रात को भी शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर कृष्ण लाल का कहना है कि जल्दी इस मामले में गिरफ्तारी होगी। हमने छानबीन शुरू कर दी है, टीमें दिल्ली भी जा सकती है।


More Stories
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त
शिमला विश्वविद्यालय में ‘डांडिया नाइट’ की जबरदस्त धूम: खेल ‘जज्बा-2026’ और नवरात्रों के बाद छात्रों ने डांडिया के ताल पर मचाया धमाल