,
शिमला।,,,विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पक्ष विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जनसभाओं में एक दूसरे पर शब्द बाण बरसा रहे हैं तो अब सरकार के दो मंत्रियों ने विपक्ष के नेता को मर्यादा में रहकर बयानबाजी करने की नसीहत दी हैं।
,,वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सयुंक्त प्रेस वार्ता कर नेता विपक्ष पर निशाना साधा हैं। पठानिया ने कहा की मुकेश घटिया स्तर की राजनीती कर रहे हैं। पहले भी वीरभद्र और धूमल के बीच बयानबाजी होती थी लेकिन इस स्तर की नहीं। सीएम ने उनके परिवार पर टिपण्णी नहीं की हैं। उन्हें भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की होड़ बनी हुई हैं। नेता विपक्ष अध्यक्ष नहीं बन पाए जिसकी निराशा में वह इस तरह की बयानबाजी कर असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने भी चूड़िया नहीं पहनी हैं वह इसका कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा की मुकेश को माफ़ी मांगनी चाहिए
मर्यादा में रहकर बयानबाजी करें मुकेश, हमनें भी चूड़िया नहीं पहनी,,,राकेश पठानिया


More Stories
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा