शिमला।रेलवे स्टेशन समरहिल के साथ लगते एक मकान में चाेरी हुई है। यहां से अज्ञात लाेग साेने अाैर चांदी के जेवर चाेरी करके फरार हाे गए। घर पर काेई भी परिवार का सदस्य माैजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चाेराें ने घर में सेंध लगा दी। सुबह जब परिवार के लाेग पहुंचें ताे घर का ताला टूटा हुअा देखकर हैरान रह गए। घर से सारा कीमती सामान गायब था। पुलिस में दर्ज एफअाईअार के मुताबिक परवीन सूद पत्नी स्व. राजन सूद, निवासी शीतल निवास, नजदीक रेलवे स्टेशन समरहिल में रहती हैं। उन्हाेंने मामला दर्ज करवाया है कि वह किसी काम से परिवार के साथ बाहर गई थी। जब सुबह वापस आई तो देखा कि घर का ताला टूटा हुअा है। घर के अंदर से सोने की चेन, पेंडेंट, लॉकेट सिंघी, कान की बाली, पेंडेंट के साथ सोने की चेन, डायमंड ब्रास्लेट, 3 अंगूठियां, डायमंड चांदी के कंगन, चांदी के तीन सिक्के, चांदी के की मूर्ति चोरी हो गए।
चाेरी हुए सामान की कीमत लगभग 6 लाख
चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 6 लाख रुपए अांकी गई है। पुलिस ने IPC की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच बालूगंज पुलिस सब इंस्पेक्टर पवन कुमार कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन के साथ पहले भी चाेरी के मामले सामने अा चुके हैं। यहां पर डाउनडेल बस्ती में नशा तस्कराें पर पिछले साल पुलिस ने कार्रवाई की थी, इसके बाद कुछ हद तक क्राइम की वारदाताें में राेक लगी थी, लेकिन अब फिर से यहां पर इस तरह की चाेरी के मामले सामने अा रहे हैं।

More Stories
सिर्फ रिज नहीं, पूरे शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग… खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ
शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, बिलासपुर की वृद्ध दम्पति की मौत, बेटे सहित दो घायल
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित