शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला तपोवन में विधानसभा गेट पर खालिस्तान का झंडा लगाए जाने के बाद डीजीपी ने 6 सदस्यीय एसआईटी कमेटी गठित की है। कमेटी डीआईजी संतोष पटियाल के नेतृत्व में गठित की गई है जिसमे एएसपी कंगड़ा पुनीत रघु,एसडीपीओ ज्वालाजी चन्द्र पाल,शुशांत शर्मा डीएसपी सीआईडी मंडी,सिद्धार्थ शर्मा एसडीपीओ ,ज्वाली,एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार, एसआई नारायण सिंह के कमेटी के सदस्य होंगे। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि एसआईटी खालिस्तान का झंडा लगाने मामले की जांच करेगी। और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोरतलब है कि प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे लगे मिले। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी कांगड़ा, खुशाल शर्मा ने कहा कि हो सकता है कि यह घटना आज देर रात या सुबह हुई हो। खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला