शिमला। हिमाचल में पुलिस भर्ती प्रक्रिया लीक होने के बाद सीएम ने भर्ती रद्द कर दी है। सीएम जयराम ने शुक्रवार को पुलिस भर्ती को रद्द करने की घोषणा की
प्रदेशभर में 27 मार्च को हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र (पेपर) लीक हो गया था। तीन अभ्यर्थियों ने 6 से 8 लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पा लिए थे। वे परीक्षा में अप्रत्याशित 70 अंकों के साथ पास हुए। माना जा रहा है कि पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है। पेपर लीक करने वाले आरोपी हरियाणा और दिल्ली से हैं। उधर, तीनों अभ्यर्थी पुलिस हिरासत में हैं।
कांगड़ा पुलिस ने पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद कांगड़ा के गगल थाने में वीरवार देर रात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और डीजीपी संजय कुंडू को देर रात ही पूरे मामले से अवगत करवा दिया है।
74 हजार ने दी थी लिखित परीक्षा
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए 27 मार्च को भर्ती परीक्षा हुई थी। इनमें 932 पुरुष, 311 महिला कांस्टेबल, 91 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक पदों के लिए 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश में निर्धारित 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60 हजार से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह