शिमला। राजधानी शिमला में एक बार फिर पर्यटकों और दुकानदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है यह घटना राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में हुई है मामला खाने को लेकर था होटल व्यवसाई के साथ पर्यटकों की कुछ आपस में बहस हुई बहस बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई उसके बाद लक्कड़ बाजार में ही आपस में जमकर लात घुसे चले
लोग तमाशबीन बने देखते रहे गौरतलब है कि वहां से 100 मीटर दूर पर ही पुलिस चौकी है मौके पर पुलिस भी नहीं पहुंची बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया गौरतलब है कि राजधानी शिमला में इससे पहले भी माल रोड रिज मैदान पर पर्यटकों के साथ मारपीट के मामले सामने आए हैं ऐसे में पुलिस समय पर नहीं पहुंचती है और मारपीट काफी देर तक होती रहती है इस मामले में पुलिस मामले में जांच कर रही है जिस दौरान मारपीट हो रही थी उसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिससे लोगों में सनसनी फैल गई लोग कहने लगे अब तो आए दिन बाजारों में मारपीट देखने को मिल रही है
शिमला में पर्यटक और दुकानदार के साथ मारपीट वीडियो वायरल

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।