शिमला। हिमाचल के शिमला जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है । हादसा राजधानी शिमला के रामपुर में हुआ. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई. वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल के शव गृह में रखवा दिया है.
पुलिस को दी शिकायत में सेंकी गुप्ता ने बताया कि जब वह सफीद ढाका के पास अपनी कार से रामपुर जा रहे थे, तभी एक टिपर नंबर एचपी 95-8200 ने मोटरसाइकिल नंबर एचपी06 ए-7848 को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना एचपी 95-8200 टिपर चालक देवी राम पुत्र कुमत राम विला के तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई.
पुलिस हादसे का शिकार हुई बाइक के मालिक से पूछताछ कर रही है. जानकारी अनुसार बाइक मालिक के परिचित युवक रात को इस बाइक को लेकर खनेरी जा रहे थे. तीनों मृतकों की आयु 24 से 28 वर्ष के बीच है. इस हादसे को लेकर आईपीसी की धारा 279, 304(A) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त